लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पूर्व जनपद सदस्य और उनकी पत्नी गिरफ्तार

Mar 22, 2025 - 18:11
 0  470
लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पूर्व जनपद सदस्य और उनकी पत्नी गिरफ्तार

लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पूर्व जनपद सदस्य और उनकी पत्नी गिरफ्तार सीपत क्षेत्र का मामला, 400 से ज्यादा महिलाओं को झांसे में लिया

  आशुतोष गुप्ता...

सीपत - लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले पूर्व जनपद सदस्य प्रमिल दास मानिकपुरी और उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने ग्रामीणों से नल उत्खनन, नाली निर्माण, सीसी रोड और तालाब निर्माण आरोपी। के लिए बैंक से लोन पास कराया। रकम खुद हड़प ली और फरार हो गए। 

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पौड़ी निवासी प्रमिल दास और रंजना ने आसपास के गांवों की 400 से ज्यादा महिलाओं को झांसे में लिया। लोन दिलाने के नाम पर उनके दस्तावेज लिए और बैंक से कर्ज पास करवा लिया। बाद में गांव छोड़कर भाग गए। जब बैंक अधिकारी लोन वसूली के लिए पहुंचे, तब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। बैंक लगातार किस्त चुकाने का दबाव बना रहे हैं। न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। परेशान महिलाओं ने पहले सीपत थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होते देख कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। सीपत पुलिस के अनुसार, ग्राम पोंड़ी की गायत्री सूर्यवंशी सहित कई महिलाओं को प्रमिल दास और रंजना ने ठगा। सरकारी निर्माण कार्यों के नाम पर बैंकों से 51 लाख 87 हजार रुपए का लोन लिया। रकम खुद के उपयोग में ली और फरार हो गए। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से दोनों को बिलासपुर के सेंदरी बायपास से गिरफ्तार किया गया। कर लिया।

ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्ति की गई जब्त......

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्ति जब्त की। इसमें बाइक (2.50 लाख रुपए), कार (7 लाख रुपए), टीवी (50 हजार रुपए), आईफोन (75 हजार रुपए) और अन्य सामान सहित कुल 10.75 लाख रुपए की संपत्ति शामिल है। इसके अलावा 30 एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक और लोन संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने प्रमिल दास मानिकपुरी (52 वर्ष) और रंजना दास मानिकपुरी (41 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

महिलाएं बोलीं-कहां जाएं, किडनी बेचें या जहर खाएं.....

मीना बाई धीवर ने बताया कि उसके नाम पर तीन लोन निकाले गए 1 लाख, 45 हजार और 40 हजार रुपए। अब वह इन्हें चुकाने में असमर्थ है। बैंक लगातार दबाव बना रहा है। शीला मानिकपुरी के नाम पर 5 लोन निकाले गए 1 लाख, 70 हजार, 50 हजार और 15 हजार । बैंक वाले धमका रहे हैं। गांव की 400 महिलाएं इस ठगी का शिकार हो चुकी हैं। दीप मानिकपुरी ने बताया कि उसके नाम से 55 हजार और 40 हजार रुपए का लोन लिया गया। अब बैंक अधिकारी गाली-गलौज कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किडनी बेचो या जहर खा लो। गौतराम साहू के खेत के दस्तावेजों पर 1.5 लाख रुपए का लोन लिया गया। कागजात भी हड़प लिए गए। अब बैंक वाले लगातार धमका रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow