Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- जिले के शहर , कस्बे और अधिंकाश गाँवों मे नव दिवसीय शारदीय नवरात्र के इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा की उपासना व प्रतिमा स्थापना कर धुमधाम से मनाया जा रहा है इस कड़ी विकासखंड भैयाथान सहित दनौली खुर्द , खाड़ापारा , केवरा , शिवप्रसाद नगर , डबरीपारा (सोनपुर) खड़गवा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों मे माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पुरे विधिविधान से पूजा - अर्चना की जा रही है ।
इस संबंध में ग्राम दनौली खुर्द दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज को बताया कि नौ कलश स्थापना के साथ साथ समिति के उपासक सदस्यों द्वारा माता की आराधना के साथ साथ पुजा करने आये पुरोहितों से सलाह लेकर पूजा पाठ की जा रही है । वही सीमावर्ती जिले कोरिया के पाण्डवपारा मे भी एसईसीएल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ साथ भब्य दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है । जिसमे काफी संख्या मे लोग माता के दर्शन के लिऐ पहुंच रहे हैं ।