Model के जिस्म को टुकड़ों में बांटा, सब्जियों के साथ बनाया खोपड़ी का सूप, यूं खुला Model के मर्डर का राज़

Jul 13, 2024 - 22:56
 0  396
Model के जिस्म को टुकड़ों में बांटा, सब्जियों के साथ बनाया खोपड़ी का सूप, यूं खुला Model के मर्डर का राज़

एक मशहूर सुपर मॉडल जिसका हांग कांग में मर्डर कर दिया गया। इस खूबसूरत मॉडल की लाश के टुकड़े फ्रिज में मिले। मॉडल का सिर सूप बनाने के बर्तन में काटकर रखा था जिसके साथ सब्जियां मिली थीं।

 Murder Case: कत्ल की ये खौफनाक कहानी हांगकांग की मशहूर मॉडल की है। कातिल ने मॉडल का कत्ल किया और लाश को कई टुकड़ों में बांट दिया। इतनी ही नहीं मॉडल की खोपड़ी का सूप बनाकर पिया गया। हांगकांग की सुपर मॉडल एबी चोई 21 फरवरी 2023 को ड्राइवर के साथ घऱ से निकली थीं कि अचानक घर से लापता हो गईं। अभी पुलिस चोई की तलाश में जुटी थी कि पुलिस को गुमशुदगी के तीन दिन बाद यानि 24 फरवरी को ताईपो के गांव में एक लड़की की सिरकटी लाश मिली।

मशहूर मॉडल, हांग कांग में मर्डर और फ्रिज में लाश

लाश पर ठीक वैसे ही कपड़े थे जैसे कि चोई ने घर से निकलते वक्त पहन रखे थे। जिस घर में चोई की लाश मिली थी पुलिस ने उस घर की तलाशी तो घर के फ्रिज से पुलिस को एक बर्तन में खोपड़ी रखी मिली जिसमें कुछ सब्जियां भी पड़ी थीं। ये एक सूप के शक्ल में थी। पुलिस को इस घर से एक मीट स्लाइसर और इलेक्ट्रिक आरी भी मिली। अब पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी कि कातिलों का पता लगाया जाए। ताकि ये पता चल सके कि चोई की हत्या किसने की। कत्ल क्यों किया गया। 

सूप बनाने के बर्तन में काटकर रखा था सिर

चोई की खोपड़ी का सूप बनाने वाले कौन हैं। चूंकि चोई अपने ड्राइवर एंथनी क्वॉंग कोंग-किट के साथ निकली थी लिहाजा पुलिस ने सबसे पहले एंथनी क्वॉंग कोंग-किट को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरु की। पुलिस ने साथ ही चोई के पूर्व सास ससुर को भी शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। पुलिस को एंथनी क्वॉंग कोंग-किट ने बताया कि उसने चोई के पूर्व पति एलेक्स क्वांग के कहने पर चोई का अपहरण किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मॉडल पर पहले एक कार से हमला किया गया।

हांगकांग की मशहूर मॉडल एबी चोई की हत्या

इस हमले में एबी चोई चोटिल और बेहोश हो गई थीं। इसके बाद आरोपी एबी चोई को उठाकर अपने घर ले गए और वहां इलेक्ट्रिक आरी से काटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उनकी लाश के टुकड़ों में काट डाला गया। जबकि सिर को धड़ से अलग करके एक बड़े बर्तन में सूप बनाया गया। जांच में खुलासा हुआ कि 28 साल की मॉडल एबी चोई का अपने पूर्व पति एलेक्स क्वांग और उसके परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। चोई ने हाल ही में 70 मिलियन हांगकांग डॉलर की जायदाद बेची थी, जिसके कारण उसके पूर्व ससुराल वाले नाराज हो गए थे। 

फ्रिज में मिले शरीर के टुकड़े

इसी कारण पूर्व ससुराल वालों ने हत्या की साजिश रची थी। पता चला कि चोई ने 18 साल की उम्र में एलेक्स क्वॉंग से शादी की थी और दोनों की शादी तीन साल तक चली। इस दौरान दोनों के दो बच्चे हुए। तीन साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद चोई ने क्रिस टैम फोंग-चुन से शादी कर ली। हैरानी की बात ये है कि चोई ने तलाक के बावजूद पूर्व पति क्वॉंग और उसके परिजनों के साथ रिश्ते बनाए रखे। पुलिस ने इस मामलें में अब तक कुल सात संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है।

संपत्ति विवाद के कारण हुआ चोई की हत्या

इनमें चोई का पूर्व पति, देवर और सास-ससुर, उनके पूर्व ससुर की गर्लफ्रेंड और उसके पूर्व पति के दो दोस्त शामिल हैं। बाद में जब जांच पूरी हुई तो पता चला कि मॉडल की हत्या में पूर्व ससुर और ससुर के बड़े भाई शामिल हैं। अधिकारियों ने मॉडल के पूर्व पति को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए। चोई की मौत का मास्टरमाइंड उसका पूर्व ससुर क्वांग काऊ था, जो एक पूर्व पुलिसकर्मी था, जिन पर पहले बलात्कार का आरोप लगाया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow