प्रेमी का गुप्तांग काटकर खुद थाने पहुंची शादीशुदा महिला, बोली- संबंध बनाकर दे रहा था धोखा

Sep 20, 2023 - 18:33
 0  248
प्रेमी का गुप्तांग काटकर खुद थाने पहुंची शादीशुदा महिला, बोली- संबंध बनाकर दे रहा था धोखा

गिरिडीह I झारखंड के गिरिडीह जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पहले अपने प्रेमी के गुप्तांग पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किया, वहीं जब प्रेमी अचेत होकर गिर पड़ा तो वह खुद थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी को मार दिया है, यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई फिर माजरा समझ में आने के बाद महिला को हिरासत में लिया, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन पति से अनबन की वजह से अलग रहती है, करीब एक साल पहले वह गांव के ही सुशील टुडू के संपर्क में आई, फिर दोनों में प्यार हो गया महिला का आरोप है कि सुशील ने शादी का झांसा देकर बार बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। ऐसे में उसने भी धोखे से प्रेमी को बुलाया और संबंध बनाने के बहाने उसके गुप्तांग को ब्लेड से काट डाला, वारदात के बाद महिला ने खुद गिरिडीह के ताराटांड़ थाने में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। उधर, पीड़ित युवक के परिजनों ने भी पुलिस में शिकायत दी है. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला की शिकायत पर भी पीड़ित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला और उसका प्रेमी दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं। दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन युवक अपनी पत्नी की नजर बचाकर इस महिला से मिल रहा था तो यह महिला अपने पति से अलग रहकर सुशील के संपर्क में थी, ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो ने बतलाया कि घटना को अंजाम देने के उपरांत महिला ने खुद थाने में आकर सरेंडर किया है, साथ ही उसने अपने प्रमी के खिलाफ शिकायत भी दी है, फिलहाल पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायतों को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow