सूरजपुर से भैयाथान पहुचे सीईओ ने वित्तीय लेनदेन के चेक में किया हस्ताक्षर....

सीईओ के तबादला पश्चात वित्तीय पावर विहीन अधिकारी को दिया गया है कार्यभार...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता ;- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर :- जनपद पंचायत भैयाथान के सीईओ का तबादला व बिना वित्तीय पावर के सीईओ के पदस्थापना से प्रशानिक सहित ग्राम पंचायतों के चेक भुगतान में हो रही लेटलतीफी से सरपंच, सचिवों को हो रही परेशानी के संबंध में खबर का प्रकाशन के बाद जिला सीईओ के निर्देश पर सूरजपुर जनपद के सीईओ भैयाथान पहुंचे और उन्होंने चेक पर हस्ताक्षर किया।

आप को बता दें कि जनपद पंचायत भैयाथान में तीन-चार माह में तीन जनपद सीईओ के तबादले हुए हैं। वहीं बिना वित्तीय पावर के प्रभारी सीईओ के रूप में उपेंद्र तिवारी को यहां भेजा गया है। इनके पास समस्त वित्तीय आहरण, वितरण हेतु चेक में हस्ताक्षर कराने जिला मुख्यालय के जनपद सीईओ विनोद सिंह के पास जाना पड़ रहा था, जिससे भुगतान में देरी के साथ अतिरिक्त व्यय भी हो रहा था। इसका सीधा प्रभाव ग्राम पंचायत पर हो रहा था, जिससे सरपंच, सचिव काफी परेशान थे। खबर प्रकाशन के बाद सूरजपुर के जनपद सीईओ विनोद सिंह भैयाथान पहुंचकर वित्तीय लेन-देन के कार्यों का निष्पादन किए।