रायगढ़ से पटना के लिए वासुदेव बस सर्विस की नई सौगात, आज से प्रतिदिन मिलेगी AC बस की सुविधा

रायगढ़ से पटना के लिए वासुदेव बस सर्विस की नई सौगात, आज से प्रतिदिन मिलेगी AC बस की सुविधा

रायगढ़। रायगढ़ से बिहार की राजधानी पटना तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। वासुदेव बस सर्विस द्वारा आज से रायगढ़ से पटना के लिए नई बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। यह बस प्रतिदिन रायगढ़ से शाम 4:15 बजे रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह लगभग 8 बजे पटना पहुंचेगी।

बस का रूट रायगढ़ से पत्थलगांव, जशपुर, गुमला, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, नवादा और बिहार शरीफ होते हुए पटना तक निर्धारित किया गया है।

यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए पूरी बस में AC की व्यवस्था की गई है। साथ ही आरामदायक सीटों के साथ प्रत्येक सीट पर कंबल और तकिए की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा यात्रियों के आरामदायक सफर को ध्यान में रखते हुए कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

इस नई बस सेवा से रायगढ़ सहित रास्ते में आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को पटना तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर व्यापार, शिक्षा, पारिवारिक कार्यों और अन्य आवश्यकताओं से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

वासुदेव बस सर्विस की इस नई पहल से रायगढ़ और पटना के बीच यात्रियों को आरामदायक एवं सुविधाजनक सफर का एक नया विकल्प मिलने जा रहा है।