शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा, कई जिलों के लोगों से ठगी का खुलासा

शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा, कई जिलों के लोगों से ठगी का खुलासा

जांजगीर चांपा -‌ 

2 मोबाइल, हेडफोन, व्हाट्सऐप चैटिंग एवं ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के फ्लेक्सी जब्त....

* *आरोपी के खाता में विभिन्न जिले से सायबर ठगी का लाखों का रकम होना पाया गया*

* *कवर्धा , रायपुर बलौदाबाजार, बालोद , महासमुंद जिले के कई लोगो से किया ठगी*

  *गिरफ्तार आरोपी* 

01. लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू उम्र – 26 वर्ष निवासी – ग्राम अमोदा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा हाल पता –शारदा चौक, रामगोपाल चौरसिया का मकान, जिला जांजगीर-चांपा...

2. सोनू साहू पिता जयराम साहू उम्र 20 साल निवासी बेलदारपारा चांपा जांजगीर चांपा....

 शिकायतकर्ता अजय राठौर द्वारा दिनांक 15.08.2026 को सायबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि दिनांक 8/8/26 को अज्ञात व्यक्ति उसके पास आकर हॉस्पिटल जाना है तत्काल नगदी रकम की आवश्यकता है फोन पे कर रहा हु नगदी रकम दे दो कहने पर प्रार्थी के द्वारा अपने खाता में 2000 रुपए प्राप्त कर नगदी रकम दे दिया 3, 4 दिन बाद उसके खाता में होल्ड लगा गया जो बैंक में जाकर पता करने पर सायबर ठगी का रकम प्रार्थी के खाता में आना बैंक के द्वारा बताया गया सोनू साहू के upi id से पैसा ट्रांसफर किया गया है जो उक्त राशि के संबंध में सायबर थाना के पता करने पर साइबर क्राइम पोर्टल पर उक्त राशि के संबंध में शिकायत दर्ज होना पाया गया। 

 *विवेचना के दौरान* सायबर पोर्टल से प्राप्त मोबाइल नंबर का तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू एवं सोनू साहू द्वारा किया जाना पाया गया जिस पर सायबर तकनीकी से आरोपियों को पकड़ा एवं खाता की जानकारी ली गई जो लक्ष्मी नारायण साहू निवासी अमोदा जांजगीर चांपा एवं सोनू साहू निवाशी चांपा का होना पाया गया ।

 तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा अपराध में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर मेमोरेण्डम कथन लिया गया तथा अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन , व्हाट्सअप चैटिंग, हेडफोन जिसमें आवाज बदल जाता है, पवित्र रिश्ता डॉट कॉम का पंपलेट जब्त किए गए।

 *पूछताछ में हुआ महत्वपूर्ण खुलासा* 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2025 से ब्लूटूथ डिवाइस एवं हेडफोन के माध्यम से लड़की की आवाज निकालकर विवाह/रिश्ता कराने के नाम पर ग्राहकों को विश्वास में लेते थे। आरोपियों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों से रिश्ता कराने के नाम पर अलग -अलग रकम प्राप्त की जाती थी तथा रकम प्राप्त होने के बाद उनसे संपर्क तोड़ दिया जाता था।

सायबर क्राइम पोर्टल पर तकनीकी एवं बैंकिंग विवरण की जांच के दौरान आरोपी के बैंक खातों से संबंधित अन्य शिकायतें भी सामने आईं। जांच में कौशल साहू द्वारा शादी के लिए रिश्ता भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत की गई थी, जिसमें ठगी की राशि आरोपी लक्ष्मीनारायण साहू के खाते में क्रेडिट होना पाया गया।

इसी प्रकार दीपक कुमार साहू द्वारा शादी के लिए रिश्ता दिलाने के नाम पर फ्रॉड की शिकायत की गई थी, जिसकी राशि आरोपी के बैंक खाते में क्रेडिट होना पाया गया।

इसके अतिरिक्त रमेश साहू जिला कवर्धा द्वारा भी शादी के लिए रिश्ता दिलाने के नाम पर फ्रॉड की शिकायत की गई थी। उक्त मामले में UPI के माध्यम से भुगतान की गई राशि आरोपी के भांजे सोनू साहू के खाते में जाना तथा बाद में वही राशि प्रकरण के शिकायतकर्ता अजय राठौर के खाते में क्रेडिट होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध और अन्य 4 साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज है एवं अन्य खाते की जांच पर यह संख्या ओर बढ़ सकती है, मोबाइल चैटिंग में कई ओर लोगों से ठगी करना पाया गया है जिनके द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।