“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई चौकी खरसिया पुलिस ने मोबाइल से सट्टा संचालित करते आरोपी को पकड़ा

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई चौकी खरसिया पुलिस ने मोबाइल से सट्टा संचालित करते आरोपी को पकड़ा

रायगढ़ पुलिस दिनांक: 06.04.2026

???? *मालधक्का रोड में खरसिया पुलिस ने की सट्टा रेड, आरोपी से मोबाइल और ₹10,500 नगदी जब्त*

???? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की सख्त हिदायत — सट्टा खाईवाल और पट्टी लिखने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी*

   *रायगढ़, 06 अप्रैल*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर भी प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस द्वारा सट्टा के खिलाफ सटीक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

        कल चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मालधक्का रोड खरसिया में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए *आरोपी ताजी लाल पटेल (39 वर्ष), निवासी मौहापाली* को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने सट्टा लिखना स्वीकार किया। उसके कब्जे से *एक मोबाइल फोन (Vivo Y15s)* जब्त किया गया, जिसमें व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा संबंधी मैसेज का आदान-प्रदान किया जा रहा था। साथ ही आरोपी के पास से सट्टा की *नगदी रकम ₹10,500* भी बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

                   इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक किशोर राठौर, साविल चंद्रा और मुकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

???? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —*

      “जिले में सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सट्टा खाईवाल एवं सट्टा पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, किसी भी स्तर पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”