रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों का अस्थायी तबादला, आदेश जारी
रायगढ़, 8 अप्रैल 2026 — कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ द्वारा प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कर्मचारियों के अस्थायी तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश क्रमांक 2833/कले./स्टेनो/2026 के तहत कई कर्मचारियों को उनके नाम के समक्ष उल्लेखित शाखाओं में आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु नियुक्त किया गया है।
कार्यालय द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू रहेगी और संबंधित कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से उनके वर्तमान कार्यस्थल से कार्यमुक्त कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल नवीन शाखा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय कार्यालयीन कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि विभिन्न शाखाओं में कार्यों का निष्पादन बेहतर तरीके से हो सके।