शिक्षक दिवस पर विशेष शिक्षकों का सम्मान, दिव्यांग बच्चों को बांटी गई खुशियां
रायगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित उम्मीद विशेष विद्यालय, नई उम्मीद एवं समर्थ कम घरौंदा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर संस्था में सेवाएं दे रहे विशेष शिक्षकों का सम्मान किया गया। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र सिंह यादव, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ संजय कुमार दास सहित विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं ने विशेष शिक्षक राजेश यादव, ज्योतिष यादव, सुनील यादव, ललिय भोई, आशीष विश्वास, विकासनंद उपाध्याय, विनोद साहू, कमलेश्वरी ध्रुव, श्रीमती सविता, जयंती पटेल, लिलेश्वरी साहू, अंजली वर्मा, खुशबू यादव, केशर भोई, श्वेता चौहान एवं रुक्मणी बरेठ को पेन, गमछा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों के बीच चिप्स एवं चॉकलेट का वितरण भी किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।
कार्यक्रम में शारद पाण्डेय, अजीत पटेल, डी.पी. पटेल, महेश पटेल, कौशल सिंह राजपूत, निशांत चौबे, वैभव मिश्रा, के.पी. मिश्रा, उपेन्द्र सतपथी, संतोष ठाकुर, उमेश गुप्ता एवं जी.एस. चंद्रा सहित विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन रुपाली रवानी ने किया। समापन अवसर पर संस्था संचालक श्री सिद्धांत शंकर मोहन्ती ने कार्यक्रम में उपस्थित विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं एवं संस्था प्रभारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।