क्या डॉ. के इशारे पर चलते है मुख्यमंत्री?

Jun 2, 2023 - 18:58
Jun 2, 2023 - 20:35
 0  366
क्या डॉ. के इशारे पर चलते है मुख्यमंत्री?

रायगढ़ के राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्यो हुआ मंत्री उमेश पटेल की बातों का नजर अंदाज?

कलेक्ट्रेट में जब मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री से सवाल जवाब के लिए आग्रह किया तो उमेश पटेल ने बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में चर्चा करने का आग्रह किया सभी पत्रकारों ने मंत्री जी की बातों को मैन कर हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधक किसी पत्रकारों को अंदर जाने ही नही दिया जब कि मीडियाकर्मियों को मंत्री जी ने ही बुलाया था।

पुराने हॉस्पिटल का उदघाटन क्यो?

वर्तमान में हुए बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का संचालन लंबे समय से हो रहा है। लेकिन शायद हॉस्पिटल प्रबंधन नाम कमाने के लिए उद्घघाटन का आयोजन रखा गया था। क्योंकि लोगो के बीच एक पैठ बनती है कि जिस हॉस्पिटल का उदघाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री कर रहे है वह जरूर अच्छा होगा लेकिन हकीकत में क्या है? इसकी जानकारी यहाँ पर इलाज करवाने वाले मरीजों से ही मिल सकती है। 

क्या डॉक्टर के इशारे पर चलते है मुख्यमंत्री? 

सूत्रों की माने तो एक पत्रकार ने हॉस्पिटल के अंदर पहुच कर अपना सवाल किया लेकिन एक डॉक्टर साहब ने मुख्यमंत्री को चलने को कहा और मुख्यमंत्री जी बिना जवाब दिए ही वहाँ से चलते बने। अब सवाल यह उठता है कि क्या मुख्यमंत्री जी पत्रकार का जवाब भी लेने उचित नही समझे या डॉक्टर साहब ने जवाब देने नही दिया? 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow