एक नारी सब पर भारी उत्तरी गनपत जांगड़े

सारंगढ़ । सारंगढ़ को जिला बनाने में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। वे सारंगढ़ विधानसभा की पहली महिला विधायक हैं, जिन्होंने न केवल इस क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई, बल्कि क्षेत्र की जनता के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है । सारंगढ़ विधान सभा के गठन के बाद से कोई भी पार्टी का प्रत्याशी लगातार दो बार विधायक नहीं बना इस मिथक को भी उत्तरी गनपत जांगड़े ने तोड़ी और अपने विकास कार्यों के बल पर लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं । यह उपलब्धि न केवल सारंगढ़ की जनता के बीच चर्चा का विषय है,बल्कि प्रदेश स्तर पर भी इसकी सराहना हो रही है। उत्तरी गनपत जांगड़े का राजनैतिक सफर उनके आत्मविश्वास, निष्ठा और मेहनत प्रत्यानुभूति है। उन्होंने जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए कई विकास कार्य किए। उनके द्वारा किए गए कार्यों में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं। जांगड़े ने यह सुनिश्चित किया कि हर वर्ग और हर तबके को उनके हक और अधिकार मिलें।
सारंगढ़ को जिला बनाने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ, और इस दिशा में जांगड़े की कोशिशों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने लगातार सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाया कि - सारंगढ़ को अलग जिला घोषित किया जाए। उनकी इस पहल का परिणाम यह हुआ की सारंगढ़ एक स्वतंत्र जिले के रूप में अस्तित्व में आया, जिससे क्षेत्र के विकास की संभावनाएं भी बढ़ गईं महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी जांगड़े ने कई अहम फैसले लिए, योजनाएं शुरू कीं । उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाए। इस वजह से सारंगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
विधायक के रूप में जांगड़े ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बजट का सही उपयोग किया। उन की इस कोशिश के परिणाम स्वरूप, सारंगढ़ के छात्र अब उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी उत्तरी गनपत जांगड़े ने काम किया है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने, नए अस्पतालों के निर्माण और मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। इससे सारंगढ़ के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। सारंगढ़ के विकास के लिए जांगड़े का योगदान वास्तव में अतुलनीय है। उनके द्वारा उठाए गए कदम न केवल सारंगढ़ के वर्तमान बल्कि भविष्य के लिए भी मील का पत्थर साबित होंगे। आज सारंगढ़ की जनता उनके प्रयासों की सराहना कर रही है और उनके नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उत्तरी गनपत जांगड़े की यह उपलब्धि न केवल सारंगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उनके संघर्ष, मेहनत, सेवा के इस सफर को सारंगढ़ की जनता सदैव याद रखेगी। सारंगढ़ का विधायक बनने के बाद से उन्होंने जो विकास कार्य किए, उनकी गूंज न केवल सारंगढ़ में बल्कि प्रदेश स्तर पर भी सुनी जा रही है।
विधायक उत्तरी जांगड़े का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने न केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास की एक नई धारा बहाई, बल्कि पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की। उन के द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि सारंगढ़ का यह सफर आगे भी विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
What's Your Reaction?






