समाजसेवी सतीश यादव हुए सम्मानित

Oct 1, 2024 - 18:32
 0  47
समाजसेवी सतीश यादव हुए सम्मानित

वृद्धजनों, विशेषकर निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए अनेक समाजसेवि कार्यों को करने के लिए और सारंगढ़ के एसडीएम प्रखर चंद्राकर सर एवं परियोजना अधिकारी सर संयुक्त कलेक्टर जनपद सीईओ एवं श्रम कल्याण विभाग के द्वारा साल श्रीफल एवं मोमेंटो के द्वारा समाजसेवी सतीश यादव को सम्मानित किया गया

 जनकल्याण विभाग के द्वारा ग्राम हरदी में वृद्धो के लिए प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में वृद्धों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, भेदभाव, उपेक्षा और अन्याय को रोका जा सके, इस हेतु लोगों के अंदर जागरूकता लाने के लिये यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि वृद्धजनों के प्रति सामाजिक व्यवहार बेहतर हो सके। ग्राम हरदी में वृद्धो को सम्मानित किया गया 

संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने वृद्धों के हितों को ध्यान में रखते हुए 14 दिसंबर, 1990 को एक संकल्प पत्र (45/106) पेश किया जिसमें वृद्धों के प्रति वैश्विक स्तर पर हो रहे बुरे बर्ताव व भेदभाव को दूर करने की बात कही गई थी। इस प्रस्ताव के आम सहमति से पारित होने पर प्रति वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाने लगा। पहली बार यह दिवस 1 अक्टूबर, 1991 को मनाया गया। इससे पूर्व ही इसकी विस्तृत पृष्ठभूमि निर्मित हो चुकी थी। जहाँ वर्ष 1982 में इससे संबंधित वियना अंतर्राष्ट्रीय कार्य योजना प्रस्तुत की जा चुकी थी वहीं वृद्धजनों की समस्याओं को लेकर विश्व सभा भी हो चुकी थी। इन सबने संयुक्त राष्ट्र में इसकी नींव रखी। वर्ष 1999 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन वर्ष के रूप में मनाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow