लिव इन रिलेशनशिप मे रह रही युवती के प्रेमी ने की थी उसकी हत्या संदेही आरोपी गिरफ्तार....
उसके गुम होने को लेकर चन्द्रिका राजवाड़े को संदेह के आधार पर पकड़ पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वर्ष 2017 में जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने जाने के दौरान उसकी मुलाकात सीमा से हुई तथा दोनों में प्रेम संबंध होने के पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वर्ष 2017 में जंगल में जलाउ लकड़ी लेने जाने के दौरान उसकी मुलाकात सीमा से हुई तथा दोनों में प्रेम संबंध होने के उपरान्त दोनों पति- पत्नी के रूप में रह रहे थे। 21 जनवरी 2024 को सीमा का अन्य लोगों से बातचीत होने पर चरित्र शंका हुआ और आवेश में आकर उसने ग्राम झींगादोहर के बस्ती किनारे रात्रि करीब 8-9 बजे डण्डा से कनपटी पर मारकर हत्या कर सीमा की हत्या कर दिया और घटना को छुपाने के लिए शव को कंधा में ढोकर सोनगरा झापीनाला जंगल में ले जाकर उसके कपड़ें को जला दिया और शव को वहां रखकर अपने घर सायकल से फावडा लेकर वापस आया और गड्ढ़ा खोदकर लाश को दफना दिया था। आरोपी चंद्रिका राजवाड़े की निशानदेही पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी, मृतिका के परिजनों व गवाहों की उपस्थिति में शव का उत्खनन कराया गया जो बताए स्थान से उत्खनन में कंकाल मिला। कंकाल की पहचान मृतिका की मॉ के द्वारा कंकाल के गले में लटके बजारू माला तथा सिर पर मिले लम्बे बाल को देखकर अपनी पुत्री सीमा पण्डो के रूप में पहचान की। डॉक्टरों के द्वारा वहीं पीएम किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 292/24 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा, फावड़ा, सायकल व सीमा के मोबाईल का सीम जप्त कर आरोपी चन्द्रिका राजवाड़े उम्र 48 वर्ष ग्राम सरसताल, थाना भटगांव को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपर व चौकी खड़गवा पुलिस के द्वारा की गई। मृतिका के पिता सोहर लाल पण्डो पिता बडे लोचन पण्डो 50 वर्ष ग्राम झींगादोहर भी 29 जून 2020 से लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।