मितानिन दिवस पर मितानिनों का किया गया सम्मान...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सरा में मितानिन दिवस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मितानिनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सरपंच सोनमती सिंह, जनपद सदस्य सुनील साहू, सोनू जायसवाल ने मितानिनों को साड़ी  श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया  वहीं इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य सुनील साहू ने कहा मितानिनें ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगाने से लेकर गर्भवती महिलाओं को देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने सहित कई जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। 

मितानिनों ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि प्रारंभ से ही निस्वार्थ भावना से सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस दौरान पूर्व सरपंच जगनारायण सिंह, सचिव अर्जुन सिंह, मनीष यादव, रमेश यादव सहित पंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।