राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम निमित्य रायगढ नगर में निकला भव्य अभ्यास पथ संचलन 

Sep 21, 2025 - 21:24
 0  67
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम निमित्य रायगढ नगर में निकला भव्य अभ्यास पथ संचलन 

रायगढ़ नगर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयं सेवी संगठन है इस संगठन के द्वारा लाखों सेवा प्रकल्प एवं शाखाओ के माध्यम से हिंदु समाज का संगठन पिछले 100 सालों से हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में सन 1925 में डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी के द्वारा की गई थी। संघ अनवरत सामाजिक कार्य करते हुए आज अपने शताब्दी वर्ष में विजयदशमी उत्सव के साथ वर्ष 2025 में प्रवेश करेगा। संघ अपने शताब्दी वर्ष के निमित्त समाज के मध्य जाकर सात कार्यों से समाज में एकता,समन्वय के साथ-साथ अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए राष्ट्र प्रथम की भावनाओं को कैसे जागृत रखा जाए की दिशा में कार्य करेगा। सात कार्यों में प्रथम कार्य विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन,दूसरा कार्य वृहद गृह संपर्क अभियान, तीसरा कार्य सभी बस्ती एवं मंडलों में वृहद रूप में हिंदू सम्मेलन ,चौथा कार्य सद्भाव बैठकें, पांचवा कार्य प्रमुख जन गोष्ठी, छठवां युवायो के कार्यक्रम, सातवां अधिकतम स्थान में शाखा। सात कार्यों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के मध्य जाकर संगठन के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य, सेवा प्रकल्प ,शाखाओ इत्यादि से समाज को अवगत कराते हुए शताब्दी वर्ष में सभी की सहभागिता बनी रहे इसी अपेक्षा के साथ सभी को जोड़ेगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष नगर का पृथक विजयदशमी संचलन नगर की 24 बस्तियों से अलग-अलग निकलेगा। इस क्रम में रायगढ़ नगर का दिनांक 21 सितंबर 2025 को नगर का अभ्यास पथ संचलन सम्पन्न हुआ, जिसमें 350 से अधिक स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। यह अभ्यास संचलन समग्र समाज से आह्वान है, भारत भक्ति का आइए इस बार केवल दर्शक नहीं - सहभागी बनें! गणवेश पहनिए, संचलन में कदम मिलाइए और अपने हर कदम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय कीजिए।

अब समय है केवल देखने का नहीं, बल्कि चलने का, जुड़ने का और नेतृत्व करने का।

पथ संचलन में आइए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाइए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow