कला जगत के एक युग का अंत - अनुपम पाल 

कला जगत के एक युग का अंत - अनुपम पाल 

रायपुर - अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ी माटी के अनमोल रत्न, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी छत्तीसगढी लोक कला के प्रति समर्पित श्री मदन शर्मा जी हमारे बीच नहीं रहे ।

वे एक कुशल शिक्षक, लेखक, कवि और 'चंदैनी गोंदा' लोकमंच के प्रख्यात ढोलक वादक थे। उनकी कलात्मक विरासत इतनी समृद्ध थी कि उनकी फिल्म "भकला" के माध्यम से स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी ने पहली बार छत्तीसगढ़ी गीत "छुट जाहि अंगना दुवारी" को अपना स्वर दिया। मदन जी ने आजीवन अपनी कला से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।

ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि! ????

अनुपम पाल

प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ