विकास केडिया एवं नरेश कुमार पंडा ने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की भेंट, जाना कुशलक्षेम
रायगढ़ - छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव इन दिनों दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से दिल्ली पहुंचे पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने उनसे विशेष भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान जिला भाजपा महामंत्री श्री विकास केडिया एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश कुमार पंडा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि श्री किरण सिंह देव का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व संगठन के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है। प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना की कि वे प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव को शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें तथा उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें, ताकि वे पुनः पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने में अपना मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।