शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में समय का उल्लेख नहीं, असमंजस की स्थिति

शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में समय का उल्लेख नहीं, असमंजस की स्थिति

रायगढ़। जिला प्रशासन रायगढ़ की ओर से 21 सितंबर 2026 को आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जारी आमंत्रण पत्र अब चर्चा में है। आमंत्रण पत्र में कार्यक्रम की तारीख और स्थान की जानकारी तो दी गई है, लेकिन कार्यक्रम किस समय शुरू होगा, इसका उल्लेख नहीं किया गया है।

आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, रायगढ़ में होना बताया गया है।

लेकिन सबसे अहम सवाल यही है कि कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों और लोगों को किस समय पहुंचना है? आमंत्रण पत्र में समय की जानकारी नहीं होने से आमंत्रित लोगों के बीच असमंजस की स्थिति निर्मित हो रही है।

एक ओर जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण का आयोजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आमंत्रण पत्र में कार्यक्रम का समय ही दर्ज नहीं होना व्यवस्था और सूचना प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहा है।

अब सवाल यह है कि कार्यक्रम का समय निर्धारित होने के बावजूद आमंत्रण पत्र में इसका उल्लेख क्यों नहीं किया गया? क्या बाद में अलग से समय की सूचना दी जाएगी या आमंत्रित लोगों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के समय की जानकारी किसी अन्य माध्यम से दी जाएगी?

फिलहाल आमंत्रण पत्र के आधार पर तारीख और स्थान स्पष्ट है, लेकिन कार्यक्रम का समय स्पष्ट नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन से कार्यक्रम के निर्धारित समय की स्पष्ट जानकारी जारी करने की अपेक्षा की जा रही है।