आरती सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी बधाई

Dec 11, 2023 - 19:39
 0  31
आरती सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी बधाई

रायगढ़ - - वरिष्ठ भाजपा नेता कुनकुरी से विधायक एवं आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व प्राप्त होने पर आरती सिंह प्रदेश कार्यसमिति ने बेहद बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लोरमी विधानसभा से विधायक माननीय अरुण साव व कवर्धा विधानसभा से विधायक विजय शर्मा को भी छत्तीसगढ़ सरकार में उप मुख्य्मंत्री बनने पर बहुत- बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं उनका कहना है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनके नेतृत्व में पूरा राज्य अब एक नई ऊंचाई को स्पर्श करेगा। साथ ही हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को फिर से संवारेंगे और आगे बढ़ाएंगे जो पूर्व भ्रष्ट्राचार की सरकार ने जो अनगिनत गलतियां की उनको हम ना बोलना चाहेंगे और ना ही कुछ कहना बस कुशासन का अंत हुआ है व सच्चाई की जीत और झूठों का मुंह काला हुआ है। जनता के ऊपर हमने भरोसा छोड़ी थी। जिन पर भूपेश ने अत्यचार और वादाखिलाफी की थी। वहीं इस बार के चुनाव में जनता ने बराबर हिसाब लिया है। जनता हमेशा सही निर्णय लेती है। यही वजह है कि पूरे तीन राज्यों में भाजपा ने विजय ध्वज फहराया है और सभी जनता प्रसन्नचित नजर आ रही है। सम्मानीय सभी जनता के प्रति हम सभी विशेष आभारी हैं। वहीं श्री मोदी जी की गारंटी को जो हमने डोर टू डोर जाकर लोगों तक पहुँचाई है वो सब समय आने पर अवश्य पूरा होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow