माता सावित्री बाई फुले हमारे लिए आदर्श है : अनिता

Jan 6, 2024 - 08:34
 0  85
माता सावित्री बाई फुले हमारे लिए आदर्श है : अनिता

भारत की पहली महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महासमुंद जिले के अंतर्गत सरायपाली विकास खंड के ग्राम जोगनीपाली में माता सावित्री बाई फुले समूह के तत्वाधान से जन्मोत्सव एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर सुजाता पटेल तथा अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौधरी थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजिदा खान ,चंद्रलेखा खाखा, जनपद सदस्य उर्मिला खाखा , सरपंच भरतलाल चौधरी , मनोहर खाखा, अमृत लाल पटेल, एस.पी. चौहान , पद्मिनी सतपथी मचासिन थे।

         इस समारोह की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। जन्म दिवस के अवसर पर माता सावित्रीबाई फुले के चित्रपटल पर दीपक जलाकर तथा फूल माला नारियल चढ़कर भारतीय परंपरा से जयंती को मनाया गया। रेखा पुरोहित में माता फुले के विषय में जानकारी दें। डॉक्टर सुजाता ने माता सावित्रीबाई के द्वारा महिला शिक्षा के लिए किए गए प्रयासों का वर्णन किया उन्होंने बताया कि माता फुले जी को स्वयं को शिक्षित करने के लिए अनेक कासन का सामना करना पड़ा भारत के इतिहास में पहली महिला शिक्षिका होने का दर्जा प्राप्त करने के साथ-साथ उन्होंने महिलाओं के शिक्षा के लिए समाज से लड़ते हुए महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलवाया। 

     कार्यक्रम की आयोजन समिति माता सावित्रीबाई फुले के द्वारा सम्मान स्वरूप जोगनीपाली की महिलाटोली ज्वाला महिला संगठन की महिलाओं गंगाबाई मीरा उर्मिला तथा अन्य को साल श्रीफल तथा पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया। ज्वाला महिला संगठन की ये महिलाएं प्रतिवर्ष जोगनीपाली ग्राम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले मेले का सभी कार्यों और व्यवस्थाओं का निर्वहन किया जाता है इतने बड़े आयोजन के चंदा से लेकर मेले के दिन के कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलना तथा साथ ही साथ डंडा लेकर सिक्योरिटी के जैसे वीरता वाला कार्य भी ज्वाला महिला संगठन की वीर महिलाओं द्वारा किया जाता है। 

            सम्मान समारोह में माता सावित्रीबाई फुले समूह के वंदना सतपथी रेखा पुरोहित पुष्पा पारेश्वर तथा अन्य सदस्य अगर उपस्थित थे संपूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालन पुष्पलता चौहान द्वारा किया गया। अंत में समूह की अध्यक्ष अनीता चौधरी पटेल ने माता सावित्री बाई फुले को आदर्श बताते हुए आभार प्रदर्शन किया । ग्रामीण महिलाओं तथा बालिकाओं की भारी संख्या इस समारोह में थी। महिलाओं ने सशक्त रूप से अपनी भागीदारी इसमें दिखाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow