जलसो में यादव समाज जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए मस्तूरी विधायक लहरिया

Aug 29, 2024 - 11:15
 0  95
जलसो में यादव समाज जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए मस्तूरी विधायक लहरिया

जीवन कर्म प्रधान, भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ना व जीतना सिखाता है : लहरिया

 ग्राम जलसो में यादव समाज जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए मस्तूरी विधायक लहरिया

 आशुतोष गुप्ता सीपत सीपत:–

जन्माष्टमी के अवसर पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलसो में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए। 

विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण संतोष यादव, श्रीमती राजकुमारी, महेश्वर कुर्रे, सरपंच ग्राम पंचायत जलसो, श्री सुमेश यादव, प्रमुख ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज, श्री लकेश यादव, कोषाध्यक्ष बरतोरी राज, श्री भूषण यादव बरतोरी राज, रमेश यादव सहित यादव (यदुवंशी) समाज के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति संदीप योगेश यादव ने की। सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र व प्रदेश की जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की। यादव समाज को संबोधित करते हुए लहरिया ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ही हमें सिखाते हैं कि जीवन कर्म प्रधान है। अगर हम कर्मशील हों तो किसी भी देश काल या परिस्थिति में विजयी होते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा जो कार्य धर्म के अनुकूल होता है वही धर्म है और मानव का कर्म है। भगवद गीता में अर्जुन के सामने जब क्या करूं क्या न करूं की स्थिति थी तब श्रीकृष्ण ने ही उन्हें मार्ग दिखाया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लडना और जीतना सिखाता है। अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को विधायक ने सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow