नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बीजू दासन के अकस्मात निधन से नगर मे शोक की लहर...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- जिले अंतर्गत नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बीजू दासन का 59 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे दोस्तों के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने निकले थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन - चार दिन तक चले इलाज के बाद बीते बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे हृदयाघात से उनका निधन हो गया।

 नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बीजू दासन अपने मित्रों के साथ टूर पर निकले थे। जहां उन्हें अचानक सीने में जकडऩ व घबराहट महसूस होने के बाद दोस्तों ने नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। तीन दिन पहले चिकित्सकों के परामर्श के बाद उन्हें पेसमेकर भी लगाया गया था। लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत बिगड़ती चली गई और 18 सितंबर को शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। हंसमुख, मिलनसार जरही ऊर्जा नगर निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन के आकस्मिक निधन से नगर में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।