जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का वार्ड क्रमांक 11 में हुआ भव्य सम्मान
रायगढ़। जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता श्री महेंद्र सिंह यादव का वार्ड क्रमांक 11 में वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उनके साथी प्रख्यात अधिवक्ता श्री चंद्रभान सिंह राजपूत का भी सम्मान किया गया। वार्ड के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पार्षद श्रीमती अन्नू सारथी ने दोनों अधिवक्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह यादव वार्ड क्रमांक 11 के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं मार्गदर्शक होने के साथ ही भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी हैं। उनके अध्यक्ष पद पर निर्वाचन को लेकर वार्डवासियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान चुनाव में उनके लगन, अथक परिश्रम, समर्पण एवं रणनीतिक कौशल की सराहना करते हुए इसे उनकी मेहनत और अधिवक्ता समुदाय के विश्वास का परिणाम बताया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री दिनेश बेहरा, श्री जयंत सिंह ठाकुर, श्री भागीरथी सारथी, श्री राजेन्द्र बेहरा, श्री घनश्याम सारथी, श्री इंद्रजीत बेहरा, श्री राधेश्याम देवांगन, श्री गोपाल कसेर, श्री प्राणबंधु बेहरा, श्री बबली वर्मा, श्री सुरेन्द्र निषाद, श्री दीपक बेहरा, श्री रमेश चौहान, श्री अनिल सारथी, श्री नवल बेहरा एवं श्री अजित बरेठ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।