दैनिक नव प्रदेश के प्रधान संपादक यशवंत धोटे को डाँ. बलदेव सम्मान

Sep 22, 2024 - 19:32
 0  17
दैनिक नव प्रदेश के प्रधान संपादक यशवंत धोटे को डाँ. बलदेव सम्मान

     प्रांतीय छत्तीसगढ़ साहित्य समिति द्वारा 23. सितंबर को 25 वाँ रजत जयंती समारोह का आयोजन वृंदावन सभागार, सिविल लाईन रायपुर में किया जा रहा है। इस अवसर पर विचार गोष्ठी सम्मान समारोह भी आयोजित है। इस अवसर पर 2024 का डाँ. बलदेव साव सम्मान दैनिक नव प्रदेश के प्रधान संपादक यशवंत धोटे रायपुर को दिया जायेगा। श्री धोटे पहले पत्रकार थे बाद में अपने अथक परिश्रम और प्रतिभा के बल पर उन्होंने स्वयं का दैनिक "नव प्रदेश' का संपादन -प्रकाशन आरंभ किया। इसके पूर्व साल 2022 में राज्यपाल अनुसूया उइके द्वारा विधानसभा की कार्यवाही के उत्कृष्ट कवरेज के लिए प्रिंट मीडिया से श्री यशवंत धोटे जी (नव प्रदेश) को "उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार" के सम्मान से सम्मानित किया गया था। विगत वर्ष डा.बलदेव सम्मान डा.देवधर महंत को प्रदान किया गया था।

           आयोजन के प्रथम सत्र 11 बजे से 1 बजे तक विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग होंगे। अध्यक्षता जे आर सोनी पूर्व अध्यक्ष प्रांतीय छत्तीसगढ़ साहित्य समिति करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ कथाकार डॉ परदेशी वर्मा, डॉ विनोद वर्मा उपस्थित रहेंगे। डाँ. सुखदेव राम साहू, डाँ. चंद्रशेखर सिंह, डाँ राजेश कुमार मानस, श्रीमती शकुंतला तरार मंचस्थ रहेंगे।

      दो तीस से कार्यक्रम के दूसरे सत्र में हरि ठाकुर सम्मान डाँ. जे.आर. सोनी, सुशील यदु सम्मान श्रीमती चमेली नेताम बस्तर, डाँ.बलदेव साव सम्मान श्री यशंवत धोटे रायपुर, केयूर भूषण सम्मान डाँ.आशीष नायक धमतरी, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान श्री सनत तिवारी बिलासपुर, नारायण लाल परमार सम्मान डाँ. बलदाऊ राम साहू दुर्ग, मिथिलस साहू सम्मान डाँ. जगदीश कुलदीप, चकरभाठा,  हेमनाथ यदु स्मृति सम्मान श्री ताम्रध्वज वर्मा, खैरागढ़, राकेश सोनी स्मृति सम्मान गुरु खुशवंत साहेब श्री ओम त्रिपाठी, शिवकुमार यदु शिकुम' स्मृति सम्मान डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, रायपुर,पं. अमृतलाल दुबे स्मृति सम्मान श्री बुधराम यादव बिलासपुर को प्रदान किया जायेगा।

        डॉ सरोज साव, पिथौरा ,डॉ. उग्रसेन कन्नौजे, बिल्हा, डॉ. रामनारायण धुर्वे, मुंगेली , श्री ईश्वर साहू "बंधी" , श्री भोजराज धनगर, रायपुर "स्मारिका सुरता सुशील यदु" एवं छत्तीसगढ़ी साहित्यकारों के प्रकाशित कृतियों का "विमोचन" किया जावेगा।सत्र संचालन - कान्हा कौशिक, केशव साहू तथा आभार प्रदर्शन - डॉ. राघवेन्द्र दुबे करेंगे।

          समापन व सम्मान सत्र के मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व सांसद रायपुर रहेंगे। अध्यक्षता राजे डॉ महंत राम सुंदर दास महाराज पीठाधीश्वर दूधाधारी मठ रायपुर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री अनुज शर्मा विधायक धरसींवा, खुशवंत दास साहेब विधायक आरंग और अभिलाषा बेहार सचिव राजभाषा आयोग उपस्थित रहेंगे शाम पांच बजे तीसर सत्र में "कवि सम्मेलन" मंच का संचालन - रामानंद त्रिपाठी, अजय साहू 'अमृतांशु' करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow