घर मे मिला युवक का शव शरीर पर कई जगह चोट के निशान हत्या की आशंका पुलिस जुटी जांच में...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️ 

सूरजपुर :- जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर मे 40 वर्षीय गौतम दास पिता गोविंद दास का घर पर ही शव मिला है वही बताया जा रहा है कि ग्रामीण के शरीर में कई जगह चोट के निशान है जिसको देखते हुए पुलिस ने अंबिकापुर से एफ एस एल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाकर कई एंगल पर जांच कर रही है ।

 वहीं पुलिस की माने तो पुलिस इसे हत्या की नजर से भी देख रही है वही फिलहाल शव को मार्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है