आरक्षक पर बेवा से दुष्कर्म करने का आरोप, अपराध दर्ज

Oct 29, 2024 - 07:35
 0  311
आरक्षक पर बेवा से दुष्कर्म करने का आरोप, अपराध दर्ज

शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, एफआईआर दर्ज

रायगढ़। जिले में एक पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी का सपना दिखाकर नई जिंदगी की शुरूआत करने का सपना दिखाकर कई बार संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना में एक विधवा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरक्षक विजय कुमार पटेल से उसकी जान पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। जान पहचान के बाद दोनों में बातचीत होनें लगी थी। इस बीच पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी करके नये जीवन की शुरूआत करने का सपना दिखाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाया। पीडि़ता महिला ने बताया कि पुलिस आरक्षक ने उसके साथ करीब 6 महीने तक संबंध बनाते रहा और महिला जब भी शादी का बात कहती थी वह हमेशा टाल मटोल करते आ रहा था और आखिरकार आरक्षक विजय कुमार पटेल शादी से मुकर गया।

 

बताया जा रहा है कि पीडि़ता महिला ने इस मामले की शिकायत पहले खरसिया एसडीओपी से की गई, जिसके बाद इस मामले में जांच उपरांत महिला की शिकायत को सही पाये जाने के बाद आरक्षक विजय कुमार पटेल के खिलाफ भूपदेवपुर थाना में धारा 376, (2) 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। भूपदेवपुर थाना में साल भर से था पदस्थ बताया जा रहा है कि पीडि़ता के पति की मृत्यु कुछ साल पहले हो गई थी और वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहती है। आरक्षक विजय भी शादीशुदा है और उसकी भी दो बेटी है। भूपदेवपुर थाना आरक्षक विजय कुमार पटेल करीब साल भर से पदस्थ था। इसी दौरान उसकी जान पहचान महिला से हुई। आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध थाना में दर्ज किया गया और मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

सीताराम ध्रुव, भूपदेवपुर थाना प्रभारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow