सारंगढ़ के सहकारी समितियों के खरीदी केन्द्रों के अलावे उपकेन्द्रो में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति
सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के साथ ही सारंगढ़ के सहकारी समितियों के खरीदी केन्द्रों के अलावे उपकेन्द्रो में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति
सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के साथ ही पूरे जिले के धान खरीदी केन्द्रों में पूर्ववती कांग्रेस शासन के तर्ज पर एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी सेवा सहकारी समितियों में अशासकीय सदस्यों के नाम से भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी के द्वारा वर्तमान में चल रहे धान खरीदी केन्द्रों में बतौर संचालक संबंधित सेवा सहकारी समिति के लिए अशासकीय सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है जिसमें पूरे सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के सहकारी समितियों में भाजपा शासन के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को उपकृत करते हुए प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी के द्वारा अनुमोदित सूची को कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थान रायगढ़ के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम की 1960 की धारा 49/08 में विहित प्रावधानों के अधीन प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्राथमिक सेवा कृषि साख सहकारी समिति के नियमों के तहत पूरे जिले के सेवा सहकारी समितियों धान खरीदी केन्द्रों में संबधित क्षेत्र के कृषको को अस्थाई रूप से प्रदेश शासन के द्वारा धान खरीद केंद्रों में बतौर संचालक प्राधिकृत किया गया है
जिसमें पूरे प्रदेश के सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के सभी समितियों में सत्तारुढ भाजपा पार्टी के द्वारा पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को उपकृत किया गया है जिसमें सारंगढ़ जिला मुख्यालय के अधीन संचालित सेवा सहकारी समितियों धान खरीदी केन्द्रों के अलावे उपकेन्द्रो में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस वर्ष हो रही धान खरीदी केन्द्रों में बतौर कृषक सदस्य के नाम से खरीदी केन्द्रों के संचालक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है जिसमें जहां सारंगढ़ नगर से लगे सहसपुर सेवा सहकारी समिति में भाजपा के वरिष्ठ व वयोवृद्ध नेता भुवन मिश्रा खैरा बड़े के लिए छबिलाल निषाद भेडवन बृहस्पति यादव हरदी लखन लाल वर्मा कोतरी देवेन्द्र रात्रे छिंद चिंता साहू केडार दीपक साहू कटेली खीकलाल साहू परसदा बड़े बाबूलाल साहू गाताडीह उमेश विश्वकर्मा उलखर भुवनेश्वर चंदा बरदुला नावा गौंटिया चन्द्रा जशपुर भूषण चंद्रा दानसरा धर्मराज मालाकार सालर कमल सिदार कनकबीरा टीकाराम पटेल कपरतुंगा विमल पटेल अमझर रामचरण पटेल नवरंगपुर ऋषिकेश पटेल कोसीर छोटे लकेश्वर पटेल मल्दा ब कृष्ण कन्हैया पटेल गुडेली धर्मेंद्र पटेल को सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के जिला मुख्यालय सारंगढ़ के सेवा सहकारी समितियों के लिए किया गया है जिसमें अब यह देखना होगा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस शासन ने जहां अपने कार्यकर्ताओं को उपकृत करते हुए बिना चुनाव कराए संचालकों की जो जिम्मेदारी दी गई थी अब उसी तर्ज पर वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी भी चलते हुए संबधित क्षेत्र के सहकारी समितियों के लिए कृषक के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को धान खरीदी केन्द्रों में बतौर संचालक संबंधित सेवा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के साथ ही पूरे जिले में नियुक्तियां की गई है जिसमें सारंगढ़ जिला मुख्यालय के समितियो के अलावे उपकेन्द्रो में भी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को उपकृत किया गया है।