अहंकार करने से जीवन में कुछ नहीं मिलता - - पं पुनीत कृष्ण 

Apr 13, 2025 - 09:03
 0  99
अहंकार करने से जीवन में कुछ नहीं मिलता - - पं पुनीत कृष्ण 

कृष्णा विहार मंदिर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 

रायगढ़ - - पावन चैत्र माह में आयोजक कृष्णा विहार हाउसिंग रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की अभिनव पहल से बड़ी श्रद्धा से विगत 9 से 15 अप्रैल तक सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास पीठ में परम पूज्य श्री पुनीत कृष्ण जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन विराजित हैं और प्रतिदन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक श्रद्धालुओं को बड़े ही सहज सरल ढंग से कथा का रसपान करा रहे हैं। 

राजा बलि का अहंकार खत्म किए प्रभु - - व्यास पीठ पर विराजित पं पुनीत कृष्ण महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को वामन अवतार कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। प्रसंग में उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को एक पैर में ही संपूर्ण ब्रह्मांड को नापकर उनके दंभ और अंहकार को कम किया और प्रभु ने ज्ञान दिया कि अहंकार से कुछ भी हासिल नहीं होता। यह धनसंपदा क्षणभंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करना अत्यंत जरुरी है पं पुनीत कृष्ण ने कहा कि अहंकार, गर्व, घृणा और द्वेष और हर तरह के विकारों से मुक्त होने पर ही मनुष्य को परमात्मा मधुसूदन की कृपा प्राप्त होती है। इसी तरह उन्होंने कथा प्रसंग के अंतर्गत श्री राम जन्म व श्री कृष्ण जन्म का महत्व बताते हैं कि जब - जब इस धरा में अत्याचार व पाप बढ़ता है तभी जनमानस व संपूर्ण सृष्टि की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। वहीं कथा प्रसंग के दौरान वामन जीवंत वामन झांकी, भगवान श्री राम जन्म जीवंत झांकी व श्री कृष्ण जन्म जीवंत झांकी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को हर्षित किया व मधुर भजन गीतों के साथ सभी श्रद्धालुगण निहाल होकर झूमे ।

आज होगी बाललीला कथा - - धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र की पावन कथा के बाद आज 12 को वामन अवतार, श्रीराम जन्म, श्री कृष्ण जन्म महोत्सव के बाद आज 13 अप्रैल को बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा,14 को मथुरागमन , उद्धव गोपी संवाद, रुवमणी विवाह इसी तरह 15 अप्रैल को सुदामा चरित्र, व्यास, पूजन, होली व हवन पूर्णाहुति सुबह 11 बजे इसके पश्चात दोपहर में महाप्रभु का महाभंडारा होगा। 

भव्यता देने में जुटे सदस्य - - वहीं कृष्णा विहार हाउसिंग रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी रायगढ़ ने सभी कथा प्रेमी सज्जनों को कथारस अमृतपान हेतु सपरिवार स्नेहिल आमंत्रण दिया है व धार्मिक इस भव्य आयोजन को भव्यता देने में विनोद बट्टीमार, अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अनूप बंसल, अभिषेक शर्मा व महिला श्रद्धालु सरिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सरिता बट्टीमार, नीतू सिंह व समस्त कॉलोनी वासी जुटे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow