राहुल गांधी के खरसिया दौरे के कई मायने, क्या डर सता रही कांग्रेस को?

Nov 4, 2023 - 12:52
 0  122
राहुल गांधी के खरसिया दौरे के कई मायने, क्या डर सता रही कांग्रेस को?

रायगढ़ - कांग्रेस के लिए रायगढ़ जिले की सबसे सुरक्षित सीट खरसिया है क्योंकि यहाँ से जन जन के लाल माटी पुत्र स्व. शाहिद नंद कुमार पटेल इस विधानसभा क्षेत्र से ऐसे दमदार नेता थे जो आज तक खरसिया विधानसभा क्षेत्र से कभी हारे नही थे और यही परम्परा वर्तमान में चलती आ रही है लेकिन उनके नही रहने से उनके पुत्र को यह सीट विरासत के रूप में मिली। कहते है विरासत में मिली किसी भी चीज को संभाल पाना अत्यंत मुश्किल होता है।

इस क्षेत्र की जनता को आज भी शहीद नंद कुमार पटेल की कमी खलती है क्योंकि वर्तमान में पुराने कार्यकर्ताओं को उतना तबज्जो नही दी जा रही है जितनी मिलनी चाहिए क्योंकि बिना कार्यकर्ता के कोई नेता सत्ता तक नही पहुच सकता। शायद इस बात की जानकारी वर्तमान विधायक के आसपास के लोगो को यह ज्ञात नहीं है या कही ऐसा तो नही की यही कार्यकर्ता यह नही चाहते कि यह सीट इनकी परम्परागत रहे इस उद्देश्य से कुछ कार्यकर्ता दीमक की तरह इस सीट से कांग्रेस का मोह भंग कर रहे है।

सूत्रों की माने तो इस बार खरसिया विधानसभा क्षेत्र में कड़ी टक्कर होने जा रही है इसलिए राहुल गांधी की सभा खरसिया में करवाने की जरूरत आन पड़ी । अगर जरूरत नही होती तो यही कार्यक्रम किसी ऐसे सीट में करना चाहिए था जहां कांग्रेस कमजोर है लेकिन खरसिया में राहुल गांधी के कार्यक्रम से कई मायने निकाले जा रहे है।

अगर समय रहते इस ओर ध्यान नही दिया गया तो बाद में पछतावे के अलावा और कुछ हाथ नही लगेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow