रायगढ़ युवा महोत्सव 2026 ने रचा सांस्कृतिक इतिहास
*क्राफ्ट आर्ट, मेहंदी से लेकर डांस तक दिखा प्रतिभाओं का हुनर, छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे कलाकार*
रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृतिकधानी द्वारा आयोजित रायगढ़ युवा महोत्सव 2026 ने कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर रायगढ़ में एक नई सांस्कृतिक पहचान कायम की। महोत्सव के अंतर्गत क्राफ्ट आर्ट, मेहंदी, नृत्य एवं गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें रायगढ़ के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों तथा देश के अलग-अलग राज्यों से बच्चों, युवाओं एवं कलाकारों ने सहभागिता की।
महोत्सव की शुरुआत क्राफ्ट आर्ट एवं मेहंदी प्रतियोगिता से हुई। दोनों प्रतियोगिताएं ईडन गार्डन मैरिज गार्डन में आयोजित की गईं, जहां बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
250 से अधिक बच्चों ने दिखाई क्राफ्ट आर्ट में प्रतिभा
क्राफ्ट आर्ट प्रतियोगिता को ओपन कैटेगरी में रखा गया था, जिसमें 250 से अधिक बच्चों एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पेपर क्राफ्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, मॉडल, सजावटी वस्तुओं सहित अपनी कल्पना के अनुसार विभिन्न रचनात्मक कलाकृतियां तैयार कीं।
क्राफ्ट आर्ट के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ कला विद् श्री मनोज श्रीवास्तव, क्राफ्ट आर्टिस्ट श्री तोष कुमार साहू, क्राफ्ट आर्टिस्ट श्रीमती रश्मि राठौर एवं वरिष्ठ चित्रकार श्री विजय नाथ शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विलिश गुप्ता एवं अध्यक्ष श्री आरिफ हुसैन रहे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी वैशाली श्रीवास्तव एवं दामिनी साहू ने प्रभारी के रूप में निभाई।
क्राफ्ट प्रतियोगिता में—
प्रथम — कुमकुम भगत
द्वितीय — सुशांत शुक्ला
तृतीय — पिंकी पांडा
चतुर्थ — निबेदिता प्रधान
पंचम — लक्ष्मी मराई
रहीं।
वहीं निर्णायक मंडल एवं संस्कृतिकधानी टीम द्वारा प्रतिभागियों की रचनात्मकता, कल्पना, प्रस्तुति एवं कलात्मक सोच को देखते हुए सानवी प्रधान, अमीषा चौधरी, नविका राजपूत, अंश निषाद एवं काव्या पटेल को विशेष रचनात्मक प्रतिभा सम्मान के लिए चुना गया।
मेहंदी प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
इसी क्रम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रायगढ़ के साथ अन्य जिलों एवं राज्यों से भी प्रतिभागी पहुंचे।
मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मेहंदी आर्टिस्ट श्री राकेश कुमार, सुश्री रोशनी बेवर्ता एवं सुश्री फाल्गुनी तिवारी ने प्रतिभागियों की डिजाइन, सफाई, फिनिशिंग, रचनात्मकता, डिटेलिंग एवं प्रस्तुति सहित विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती चाहत अग्रवाल, एनआर पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर, रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा समाजसेवी श्रीमती शालू अग्रवाल ने की। कार्यक्रम की प्रभारी मोनालिसा साहू एवं सुदर्शन पांडेय रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता के शीर्ष 10 परिणाम इस प्रकार रहे—
1. सौरभ राठौर (बिलासपुर)
2. साधना बरैठ (सक्ती)
3. आकांश भुइया एवं शिवानी बसंत
4. यास्मिन खातून
5. साक्षी धमनानी
6. श्रद्धा गोंड
7. आशी साहू एवं उमा पटेल
8. स्वाति पटेल एवं मिनाती पाढ़ी
9. विवेक नायक एवं खुशबू पटेल
10. सोनल मावतवाल श्रीवास एवं दिव्या लहरे
15 अगस्त को सांस्कृतिक मंच पर हुआ भव्य आयोजन
रायगढ़ युवा महोत्सव का मुख्य आकर्षण 15 अगस्त को आयोजित डांस एवं गायन का भव्य कार्यक्रम रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दोपहर से देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा।
डांस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों से कलाकारों ने पहुंचकर रायगढ़ के कलाकारों को शानदार प्रतिस्पर्धा दी।
जूनियर सोलो
???? प्रथम — Shanvi Patel — Odisha
???? द्वितीय — Abhay — Prayagraj
???? तृतीय — Kinjal Gupta — Pussore
सीनियर सोलो
???? प्रथम — Bholu Vishwakarma — Bilaspur
???? द्वितीय — Shivam Paw — Pussore
???? तृतीय — Roshan Pop — Jharkhand
ग्रुप डांस
???? प्रथम — The Brother’s Gang — Belpahar, Jharsuguda
???? द्वितीय — I.D.C Crew — Prayagraj, MP
???? तृतीय — R.G.H On Crew — Raigarh
जिसके निर्णायक के रूप में
सुश्री,उमा भारती बहिदार, राजकमल एवं प्रेरणा देवांगन रही
15 अगस्त को शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रहे उपस्थित
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में पूर्व सभापति एवं पार्षद श्री सुरेश गोयल, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् श्री रामचन्द्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री सलीम नियारिया, डॉ. सोनल केडिया, श्री सुरेश बट्टीमार, श्रीमती शालू अग्रवाल, श्री आशीष चौबे, श्री राजीव बहरा, श्री राकेश पांडेय, श्री तरुण गोयल, श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती रानी चौहान,श्रीमती संजुक्ता,अरुणा चौहान एवं श्री आकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए संस्कृतिकधानी के इस प्रयास को आगे भी सहयोग एवं मार्गदर्शन देने की बात कही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
रायगढ़ युवा महोत्सव जैसे बड़े आयोजन को सफल बनाने में संस्कृतिकधानी की पूरी टीम ने अलग-अलग दायित्वों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक लोकेश साहू एवं सह संयोजिका लिशा रात्रे का आयोजन की पूरी रूपरेखा, समन्वय एवं संचालन में विशेष योगदान रहा।
वहीं सोशल मीडिया एवं कार्यक्रम व्यवस्था प्रभारी प्रकाश देवांगन एवं यश भगत की भूमिका भी सराहनीय रही।
कार्यक्रम में सक्रिय स्वयंसेवकों के रूप में काजल गोस्वामी, अंजू पांडेय, ममता साहू, रीमा प्रधान, राजेश्वरी, रंभा वारे, मुस्कान, पायल, अर्पिता एवं नीलम,अंशु यादव सहित पूरी टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं में योगदान दिया।
संस्कृतिकधानी की निगरानी टीम में सुमित इजारदार, दुर्गेश सारथी, हर्षदीप राहुल सिंह, ओम मिश्रा, हेमंत व तेज सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं प्रतिभागियों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रायगढ़ से निकलकर राष्ट्रीय पहचान की ओर
संस्कृतिकधानी के संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक लोकेश साहू ने कहा कि रायगढ़ युवा महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के बच्चों एवं युवाओं को ऐसा मंच देना है, जहां उनकी प्रतिभा को सम्मान और पहचान मिल सके।
उन्होंने कहा कि क्राफ्ट और मेहंदी जैसी रचनात्मक कलाओं से लेकर डांस एवं गायन तक प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया गया है। इस बार देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकारों का रायगढ़ पहुंचना इस बात का संकेत है कि यह आयोजन अब रायगढ़ की सीमाओं से आगे अपनी पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि “रायगढ़ की प्रतिभा, देश की पहचान” के संकल्प के साथ संस्कृतिकधानी आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और व्यापक बनाने का प्रयास करेगी, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों के कलाकार रायगढ़ आएं और रायगढ़ की प्रतिभाएं राष्ट्रीय मंच तक पहुंचें।
रायगढ़ युवा महोत्सव अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, युवा ऊर्जा और प्रतिभा के संगम के रूप में रायगढ़ की नई सांस्कृतिक पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ता अभियान बन रहा है।