रायगढ़ के उच्चभिट्ठी गांव से नई दिल्ली तक Nava Anjor Welfare Foundation का सफर, Pre-South Asian Youth Summit 2026 में करेगी प्रतिनिधित्व

रायगढ़ के उच्चभिट्ठी गांव से नई दिल्ली तक Nava Anjor Welfare Foundation का सफर, Pre-South Asian Youth Summit 2026 में करेगी प्रतिनिधित्व

Project Point और विश्व युवा केंद्र के साथ साझेदारी में 7 अक्टूबर 2026 को श्रीलंका उच्चायोग, नई दिल्ली में होगा One Day Pre-South Asian Youth Summit 2026 का आयोजन।

दक्षिण एशियाई देशों के युवाओं के बीच आपसी सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व विकास और क्षेत्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से One Day pre-South Asian Youth Summit 2026 का आयोजन 7 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित श्रीलंका उच्चायोग में किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन Project Point, विश्व युवा केंद्र (Vishwa Yuvak Kendra) और Nava Anjor Welfare Foundation द्वारा किया जा रहा है, जिसमें श्रीलंका उच्चायोग, नई दिल्ली का सहयोग रहेगा।

सम्मेलन की थीम “South Asian Youth: Connecting Young Minds for Peace, Partnership, Policy and Sustainable Development” है। इसमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव सहित दक्षिण एशियाई देशों के युवाओं को एक साझा मंच पर लाकर शांति, क्षेत्रीय सहयोग, युवा नेतृत्व, शिक्षा, युवा अधिकार, नीति निर्माण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्रीलंका के उच्चायुक्त, नई दिल्ली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही MY Bharat, नई दिल्ली के वरिष्ठ प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन में विभिन्न देशों के 25 युवा प्रतिभागियों के शामिल होने का लक्ष्य है। प्रतिभागी अपने विचार, अनुभव और सुझाव साझा करेंगे तथा दक्षिण एशिया में युवाओं की भूमिका और क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

Nava Anjor Welfare Foundation छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उच्चभिट्ठी गांव से अपनी यात्रा शुरू करने वाली एक सामाजिक संस्था है। संस्था ने जमीनी स्तर पर स्वच्छता, नालियों की सफाई, जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता जैसे छोटे-छोटे प्रयासों से अपने कार्यों की शुरुआत की। धीरे-धीरे पंचायतों, ग्राम समुदायों और जिला स्तर पर जागरूकता एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों का विस्तार किया। आज संस्था युवाओं के नेतृत्व विकास, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सशक्तिकरण के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी कर रही है। संस्था की यात्रा इस बात का उदाहरण है कि गांव से शुरू हुई पहल भी निरंतर प्रयासों और  सामूहिक सहभागिता के माध्यम से व्यापक स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रही है

इस सम्मेलन में Nava Anjor Welfare Foundation की ओर से संस्था के अध्यक्ष श्री प्रकाश बरेठ एवं सचिव श्री तेजराम सारथी प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन दक्षिण एशियाई युवाओं के बीच आपसी समझ, संवाद और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से भविष्य में शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक विकास और सतत विकास के क्षेत्रों में संयुक्त प्रयासों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने विचार रखने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा ।