मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महविद्यालय और विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने निकाली रैली.....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

सूरजपुर :- जिला प्रशासन कार्यालय कलेक्टर जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ और जिला उप निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देश में शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बिहारपुर, दोनों के संयुक्त प्रयास में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत बीते 03 फरवरी 2024 को बिहारपर चांदनी में मतदान के लिए सभी लोगों को जागरूक करते हुए एक महान रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता अभियान को लोकसभा चुनाव के तहत आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के प्रोफेसर , स्वीप नोडल, सूरजपुर जिले से नियुक्त अग्नि वीर भर्ती 2024 के नोडल धीरेंद्र कुमार जायसवाल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बिहारपुर के प्राचार्य नारायण शर्मा के द्वारा किया गयाl महाविद्यालय के प्राचार्य जे आर पैकरा का भरपूर मार्गदर्शन रहा ।

 वहीं विद्यालय स्तर के सभी शिक्षक गण और महाविद्यालय स्तर के सभी शिक्षक गण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग किया । कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र - छात्राएं तथा आसपास के बहुत अधिक संख्या में जनता उपस्थित रहें ।