महतारी वंदन योजना का लाभ लेने महिलाएं लगा रही बैंकों के चक्कर....

Mar 1, 2024 - 12:20
Mar 1, 2024 - 13:54
 0  28

जद्दोजहद - किसी के बैंक खाते से आधार लिंक नही तो किसी का केवाईसी पुर्ण नही.... 

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- भैयाथान क्षेत्र के हितग्राही महतारी वंदन योजना का लाभ पाने इन दिनों महिलाएं बैंक का चक्कर लगा रही हैं।जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा नही है तो कई के खाते केवाईसी नहीं होने के कारण बंद हो चुके हैं। ऐसे में केवाईसी जमा करने वे बैंक पहुंच रही हैं।जहां अंगूठा लगाकर केवाईसी सहित आधार सीडिंग कार्य बैंक वाले कर रहे हैं। कई नवविवाहित महिलाएं ऐसी भी हैं जिनका खाता मायके है तो उन्हें केवाईसी के लिए मायके जाना पड़ रहा है।सम्भवतः 1 मार्च को हितग्राहियों की अंतिम सुची बनेगी। उससे पहले वे खाता चालू करवाने इन दिनों बैंको में जद्दोजहद कर रही हैं। विकासखंड में लगभग 38 हजार से ज्यादा महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के फॉर्म जमा किए हैं। वर्तमान में अतिम सूची प्रकाशित कर दावा-आपत्ति भी मंगा लिए गए हैं। इनमें ज्यादातर की आपत्ति इस बात पर है कि उनका नाम ऑनलाइन शो नहीं हो रहा है या महतारी वंदन पोर्टल पर स्वीकृत नहीं दिखा रहा है। इसका कारण महिलाओं ने बंद बैंक खातों का नंबर दे दिया है,जिससे आवेदन स्वीकृत नहीं हुआ ऐसी स्थिति में उन्हें रुपए नहीं मिलने की डर सता रही है। जिनका खाता मायके में हैं, उन्हें वहां भी अच्छा अचानक जाना पड़ रहा है। नंदनी की पिछले साल शादी हुई है। उसने केवाईसी का आवेदन ले लिया है पर भीड़ के कारण बैंक में जमा नहीं कर सकी बल्कि दूसरे दिन केवाईसी हो पाया। फुलमत की शादी गोविंदगढ़ में कुछ साल पहले हुई है। मायके में ही उसका खाता है। उसे जिले में अपने मायके आकर केवाईसी देना होगा। ऐसी कई महिलाएं हैं जो मायके आ रही हैं। 

भैयाथान में 3500 में 2700 का खाता अपडेट :- प्रदेश में 60 लाख से अधिक महतारी वंदन योजना के लिए फार्म भरा गया जिसे एनपीसीआई में इन खातों को चेक किया गया। जहां प्रदेश में 8 लाख हितग्राहियों के खाते को रिजेक्ट कर दिया गया जिसके बाद ऐसे सभी हितग्राहियों की सूची बनाई गई जिसे प्रदेश से जिला व जिला से ब्लॉक और ब्लॉक से आगनवाड़ी कार्यकर्ता तक पहुंचा दी गई जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर तत्काल अपने खाता को बैंक जाकर आधार सीडिंग केवाईसी कराने की बात बताई गई। जहां बैंको में आधार सीडिंग सहित अंगूठा लगाकर खाते अपडेट करने का कार्य व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है। भैयाथान विकासखंड में 3500 महिलाओ के खाते को एनपीसीआई ने रिजेक्ट किया था जहां 2700 हितग्राहियों का खाता सीडिंग का कार्य पूरा हो गया है।

बैंकों के भी लगा रहे चक्कर :- कुछ ऐसी महिलाएं हैं, जो महतारी वंदन का फार्म तो भरकर जमा कर दिए लेकिन ऑनलाइन में स्वीकृत नहीं दिखा रहा है ऐसी महिलाएं अपने खाते की जांच कराने बैंक पहुंच रही हैं तो पता चल रहा है कि खाता नंबर जो दिए हैं वह तो बंद है या आधार से लिंक नही है या फिर केवाईसी कंप्लीट नही है ऐसी स्थिति में उन महिलाओं को आधार जोड़ने,केवाईसी कंप्लीट करने सहित खाता अपडेट हेतु फार्म भरकर जमा करना होता है तब कहीं जाकर अंगूठा लगता है और खाता पुनः चालू हो पाता है।इस प्रक्रिया को पूरा करने में उन्हें बैंक में भारी भीड़ होने के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

केवाईसी के लिए ये जरूरी :- बैंकों में महिलाओं को केवाईसी फॉर्म भरकर जमा करना है। इसमें पासपोर्ट साइज फोटो भी लगेगा। साथ में, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि की फोटोकॉपी भी जमा करना है। उन्हें लेन-देन की प्रक्रिया से भी गुजरना होगा, तब कहीं जाकर उनका खाता चालू होगा। खाता उसी दिन चालू हो जा रहा है पर भीड़ ज्यादा होने के कारण समय लग रहा है। काफी चर्चित है महतारी वंदन योजना :- इन दिनों पूरे राज्य में सबसे चर्चित योजना महतारी वंदन को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। उन्हें 8 मार्च का बेसब्री से इंतजार है। वे चाहती हैं कि जल्द ही वह तारीख आ जाए। इस योजना की जिले में भी हर तरफ चर्चा है। महिलाओं की बातचीत के केंद्र में यह योजना ही है। भले ही अभी रुपए नहीं मिले हैं, लेकिन महिलाएं रुपए के खर्च को लेकर तरह-तरह की योजनाएं बना रहीं हैं। गरीब महिलाओं के लिए बड़ी है रकम :- आगामी 8 मार्च को महिलाओं के खाते में हजार रुपए जमा होगा। फिर हर माह उतना ही मिलेगा। रकम भले ही हजार रुपए हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों के निम्न व निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं के लिए यह रकम छोटी नहीं है। कई महिलाएं तो ऐसी हैं जिन्हें उनके परिवार में इतने रुपए खर्च के तौर पर नहीं मिलते। यही कारण है कि महिलाएं रुपए मिलने की प्रतीक्षा कर रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow