ट्रासफार्मर खराब - 4 दिन से अंधेरे में हैं अधीनापुर (महादेवपारा) के ग्रामीण जनपद सदस्य ने अधिकारियों से की चर्चा....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अधीनापुर के महादेव पारा मे विगत चार दिन से ट्रांसफार्मर जल गया है। ग्रामीण इस बरसात के मौसम के जब रात में साँप बिछी का डर होता है मजबूरी वश अंधेरा में रहने को विवश हैं ।

 जैसे ही उक्त समस्या क्षेत्र के जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह को पता चली उन्होंने ग्रामीणों के बीच जाकर तत्काल इस विषय में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही जहां अधिकारियों ने भी हामी भरी है।