Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- जिले के भैयाथान झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माडर व दवना में बीते सोमवार को हुई अलग-अलग घटना में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। युवक साइकिल से अपने घर लौट रहा था, जबकि बुजुर्ग अपने घर में आराम कर रहा था। इसी दौरान दोनों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई थी। गौरतलब है कि सोमवार को दोपहर के बाद भैयाथान क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई। इसी दौरान ग्राम माडर निवासी मिथुन पैकरा उम्र 25 वर्ष साइकिल से अपने घर जा रहा था। लेकिन घर से कुछ दूरी पहले ही गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। उसे आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली :- वही दूसरी घटना में ग्राम दवना निवासी मिलन राम उम्र 55 वर्ष अपने घर में लगभग शाम 4 :00 बजे आराम कर रहा था। इसी दौरान घर पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आज मंगलवार को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।