आप पार्टी ने भटगांव मे निकाली बदलाव पदयात्रा 

Aug 8, 2023 - 20:10
 0  45
आप पार्टी ने भटगांव मे निकाली बदलाव पदयात्रा 

संगठन मजबूत करने की मंत्र दे गये पंजाब के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया 

सारंगढ़ । नगर भटगांव मे आम आदमी पार्टी द्वारा बदलाव यात्रा निकाली गई जो भटगांव विश्राम गृह से बस स्टैंड तक पदयात्रा किये जिसमे पंजाब विधायक हरदीप सिंह मुंडिया मौजूद रहे साथ ही जांजगीर लोकसभा के अध्यक्ष विध्देश सिंह राठौर के साथ विधानसभा बिलाईगढ़ के सैकड़ों से भी ज्यादा कार्यकर्ता शामिल रहे। बिलाईगढ़ विधानसभा मे आम आदमी पार्टी का आगमन पहली बार हुआ जिसमे नगर भटगांव से बदलाव पदयात्रा निकाला गया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार कुर्रे ने बताया कि छत्तीसगढ़ मे बदलाव लाना जरूरी है आप पार्टी आम आदमी का पार्टी है यहां कोई हमारे पार्टी मे छोटा बड़ा नही है। इस बार छत्तीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभा मे हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार 84 सीटों पर चुनाव लड़ा गया था। हमारे पार्टी छत्तीसगढ़ मे व्यवस्था पर बदलाव लाना चाहती है। अभी आप पार्टी द्वारा लगातार जनसंपर्क कर सदस्य बनाया गया जिसमे पिछले साल बिलाईगढ़ विधानसभा मे 5000 से ज्यादा सदस्य बनाया गया और 10 गांव पर एक खास मुखिया नियुक्त किया जा रहा है और हर गांव मे सचिव की नियुक्ति कर रहे है। जिसमे हमारी पार्टी मजबूत होगी विधानसभा मे भटगांव, सरसींवा, बिलाईगढ़, टुंड्रा और बया मे नगर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। बदलाव पद यात्रा मे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष जुगल तिवारी, जिला सचिव दादूराम प्रेमी, भटगांव ब्लाक अध्यक्ष सत्यपाल यादव, चंद्रकांत देवांगन, बिलाईगढ़ से कपिल खटकर, टुंड्रा से पुकराम कुर्रे, बया से अरूण साहू सहित सैकड़ों से भी ज्यादा आप पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow