अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान पुलिस जुटी जाँच मे...
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
सूरजपुर :- जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कसकेला रोडपारा निवासी जगेश्वर पैकरा की 23 वर्षीय पुत्री रुकमनी पैकरा ने मंगलवार की सुबह घर पर ही अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतरवाकर पीएम के लिए भेजा। पीएम पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।