Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर / बिश्रामपुर :- नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक ने कई बार बलात्कार किया। इससे वह गर्भवती हो गई। वहीं युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात कराने के बाद भी आरोपी पीडि़ता के साथ बलात्कार करता रहा। इसके बाद फिर से वह 6 माह की गर्भवती है। इस बीच युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूरजपुर जिला निवासी 23 वर्षीय युवक ने एक नाबालिग लड़की को अपनी बातों में फसाया। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसे बहला-फुसलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी आरोपी नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करता रहा। इससे नाबालिग फिर से गर्भवती हो गई। फिलहाल नाबालिग 6 महीने की गर्भवती है। नाबालिग ने जब उससे शादी करने की बात कही तो युवक द्वारा इनकार कर दिया गया। इससे नाबालिग काफी दुखी हुई और उसने युवक को सबक सिखाने की ठान ली।
पिड़िता ने सखी वन स्टॉप सेंटर में की शिकायत :- युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद पीडि़ता ने सखी वन स्टॉप सेंटर में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। विवेचना पूर्ण होने पर सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा 28 अगस्त को प्रकरण को बिश्रामपुर थाने में भेजकर एफआईआर दर्ज कराई गई।
पुलिस ने आरोपी को किया जेल दाखिल :- सखी वन स्टॉप सेंटर से प्रकरण मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धारा 376 (2) (एन) व पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।