Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान में प्रयोगशाला तकनीशियन कृष्ण पुरी गोस्वामी अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गए है। इस अवसर पर महाविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। आपको बता दें कि श्री गोस्वामी ने अपनी सेवा 1990 में जे पी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर से प्रयोगशाला सहायक के रूप में प्रारम्भ की थी और 2011 में पदोन्नति उपरांत से शासकीय महाविद्यालय भैयाथान में अपनी सेवा दे रहे थे लगभग 33 साल 10 माह उन्होंने अपनी सेवा महाविद्यालय में दी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते ने उन्हे पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और शाल और श्रीफल भेंट कर सेवानिवृत कर्मचारी गोस्वामी के प्रथम पारी के सकुशल समाप्ति की बधाई देते हुए आगे के जीवन में मस्त और स्वस्थ रहने की शुभकामनायें दी। साथ ही उनका जन्मदिन भी होने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टॉफ द्वारा उन्हें एक घड़ी उन्हें भेंट के गई।
श्री गोस्वामी ने कहा कि मेरी सेवा कार्यकाल बहुत ही सुखद और आनंद पूर्ण रही छोटे बड़े सुख दुख सेवा काल में आये पर उसको हमने शांत और प्रश्नचित होकर हल किया। विदाई समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य और समस्त स्टॉफ के साथ विश्रामपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डी.पी. कोरी भी सम्मलित हुए। श्री कोरी ने कविता पाठ के माध्यम से उन्हें सेवानिवृत के शुभकामनायें दी। श्री गोस्वामी के परिवार और अनेक शुभचिंतक जो इस समारोह में उपस्थित नहीं हो सके उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनायें प्रेषित की। विदाई समारोह में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रामकुमार, चोलसाय चेरवा, हुलेश माझी, रविशंकर चौहान, दिलीप लकड़ा, अजय कुमार प्रयोगशाला तकनीशियन घनश्याम, संजीव हुकम साय व कुंतेलाल,हरि,कृपा सहित काफी लोग मौजूद रहे।