Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मो. इकबाल अंसारी बनाए गए सर्व सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता.....✍️
सुरजपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की जिला सुरजपुर के कार्यकारिणी विस्तार को लेकर प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में लिपिकों की वेतनमान सुधार पर संगठन की ओर से चल रहे पहल पर भी चर्चा हुई एवं आगामी कार्यवाही पर रणनीति बनी बैठक उपरांत सर्व सहमति से मोहम्मद इक़बाल अंसारी सहायक ग्रेड 02 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सुरजपुर को सुरजपुर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
साथ ही सुरेश भारती, प्रशांत दुबे को जिला सचिव का दायित्व सौपा गया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के लिए लीगल शेल की स्थापना भी की गई जिसके प्रांतीय संयोजक अनुरंजन सिंह देव को नियुक्त किया गया वही धीरेंद्र उपाध्याय को प्रदेश महामंत्री साथ और प्रतापपुर के तहसील अध्यक्ष बंसत पैकरा, सुरजपुर जिला मुख्यालय के तहसील अध्यक्ष संदीप रवि को दायित्व सौपा गया।