विजय दशमी उत्सव के लिए तैयारी प्रारंभ

Sep 29, 2024 - 21:54
 0  196
विजय दशमी उत्सव के लिए तैयारी प्रारंभ

रायगढ़ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विजय दशमी उत्सव,शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन की तैयारी के रूप में आज दिनांक 29.09.2024 को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में बस्ती संगम एकत्रीकरण का आयोजन किया गया, जिसमे 400 से अधिक स्वयंसेवक बंधुओ के द्वारा शाखा एवं संचलन अभ्यास किया गया।जैसा सभी को विदित है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 99 वर्ष पूर्ण होने के साथ शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने वाला है जिस निमित्त संघ अपने नए स्वयंसेवक जोड़ने के अभियान के साथ आगामी 6 अक्टूबर 2024 को सायं 3:00 रामलीला मैदान में विजय दशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के उपरांत पथ संचलन का आयोजन होना तय हुआ है, जो रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर सभी मुख्य चौक चौराहों से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त होगा

उक्त जानकारी नगर प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट के प्रेषित की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow