सड़क दुर्घटना मे युवक की दर्दनाक मौत घर मे पसरा मातम...

भाजपा किसान मोर्चा भैयाथान के मंडल उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत केवरा निवासी कृष्ण चंद जायसवाल का पुत्र था मृतक गौरव जायसवाल...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क... 

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- जिले के पर्री रेलवे ओवर ब्रिज के पास बीते सोमवार को सड़क दुर्घटना मे जायसवाल परिवार के घर का एक चिराग बुझ गया । बताया जाता है कि बीते सोमवार को भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा निवासी गौरव जायसवाल पिता कृष्णचंद जायसवाल उम्र लगभग 20 वर्ष अपने किसी काम से सूरजपुर गया था कि पर्री रेलवे ओवरब्रिज बाईपास सड़क के समीप वह अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया सिर पर गहरी चोट लगने व अत्यधिक रक्त स्त्राव होने के कारण युवक की घटना स्थल पर ही  दर्दनाक मौत हो गई । 

इस दुखद घटना से शोकाकुल परिवार मे मातम छा गया वहीं आज मंगलवार को गमगीन माहौल मे मृतक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया जिसमे काफी संख्या में लोग पहुचे थे इस दुखद घटना के बारे मे पुलिस की ओर से अभी कोई अधिकृत जानकारी कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज को नही मिल पाई है ।