रफ्तार का कहर... कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक युवती सहित चार की मौत

Jun 16, 2025 - 21:02
 0  155
रफ्तार का कहर... कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक युवती सहित चार की मौत

पेंड्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। कार चालक नशे में था और दुर्घटना के बाद पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त हुआ भीषण सड़क हादसा।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार की मौके पर मौत।

आरोपी कार चालक नशे में था, खुद भी घायल हुआ।

पेंड्रा। जिले के अंतिम छोर में रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां में रविवार देर रात को दो बाइक में चार लोग लौट रहे थे। मझगवां में पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार चालक ने दोनों बाइक को ठोकर मार दिया। इससे गंगाराम गंधर्व (25) निवासी गिरारी, रामावतार गोंड (30) निवासी कुदरी, भूपेंद्र गोंड (28) निवासी बरघाट और बंधी निवासी युवती शानू केंवट (22) की मौत हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow