भारतीय जनता युवा मोर्चा निकलेगी सदस्यता यात्रा

Oct 3, 2024 - 20:19
 0  148
भारतीय जनता युवा मोर्चा निकलेगी सदस्यता यात्रा

घरघोडा से 4 को प्रारंभ हो कर 11 अक्टूबर को लैलूंगा में होगा समापन

रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सदस्यता यात्रा 4 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से घरघोड़ा नगर के बैगिन डोकरी मंदिर परिसर से निकलेगी जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी जी, रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया जी एवम प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा निकलेगी जिसमे मुख्य अतिथि के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी, जिला महामंत्री अरुणधर दीवान जी एवम सतीश बेहरा जी, जिला सदस्यता प्रभारी विकास केडिया जी, भाजयुमो प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राजेश बेहरा जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक जी, जिला महामंत्री सूरज शर्मा, प्रवीण द्विवेदी युवा मोर्चा जिला सदस्यता टीम की टोली के सदस्य जगन्नाथ प्रधान शशी पटेल सामिल होंगे।

 पूरे प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के अहवाहन पर 4 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक रथ यात्रा निकल जा रही है इसी क्रम में रायगढ़ जिले के यात्रा प्रभारी अतुल शर्मा एवम प्रशांत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की रायगढ़ जिले की रथ यात्रा घरघोड़ा से 4 अक्टूबर को प्रारंभ करते हुए कुडुमकेला होते हुए रात्रि विश्राम यात्रा धरमजयगढ़ में किया जाएगा इसके पश्चात अगले दिन धर्मजयगढ़ से प्रारंभ करते हुए बांकारूमा से कापु होते हुए छाल में विश्राम किया जाएगा। यह यात्रा पूरे जिले में धर्मजयगढ़ विधानसभा से प्रारंभ होते हुए खरसिया विधानसभा रायगढ़ विधानसभा से होते हुए लैलूंगा विधानसभा के लैलूंगा नगर में हो 11 अक्टूबर को समापन किया जाएगा।

 भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक के द्वारा युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम में अपनी सदस्यता अभियान को तेजी लाने के लिए यात्रा में पूर्ण सहभागी रहते हुए सदस्यता को तेजी से बढ़ने का आह्वान किया गया है!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow