भाजपा सदस्यता अभियान रायगढ़ में सबसे आगे महेश साहू...?

Oct 11, 2024 - 20:42
 0  217
भाजपा सदस्यता अभियान रायगढ़ में सबसे आगे महेश साहू...?

रायगढ़ - पूरे देश मे भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में रायगढ़ जिले में भी चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी नेता अपना एक मजबूत पकड़ बनाने के लिए सदस्यता अभियान में जोर शोर सर भीड़ कर भाजपा का सदस्य बना रहे है लेकिन सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि रायगढ़ जिले में अब तक सदस्यता अभियान में महेश साहू और ओपी चौधरी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है हम यह बताना अत्यंत जरूरी समझते है कि यह वही महेश साहू है जो पूर्व में खरसिया विधानसभा से प्रत्याशी थे और हम यह भी बताना जरूरी समझते है कि ओपी चौधरी जी रायगढ़ से विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त मंत्री है लेकिन आज तक के सदस्यता अभियान के आकड़ो पर अगर एक नजर डालें तो महेश साहू 10 हजार से भो ज्यादा लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया है और वही ओपी चौधरी जी भी लगभग 10 हजार के आंकड़े के आसपास ही दिखाई दे रहे है। और अगर रायगढ़ जिले के नेताओं की बात करें तो कई नेता तो हजार के आंकड़े भी पर नही कर सकें है।

इस सदस्यता अभियान में एक अच्छी चीज देखने को मिली कि जो लोग अपने आप को प्रदेश के नेता समझते थे ऐसे लोगो के इस अभियान में सदस्य बनाने में पसीने छूट जा रहे है। 

सूत्रों की माने तो इस सदस्यता अभियान के आधार पर ही संगठन में तबज्जो देने की बात सामने आ रही है अगर हम इसे सरल शब्दों में समझे तो जिस नेता के ID से जितने ज्यादा सदस्य बनेगे उस नेता को प्रदेश में और जिले में संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान होगा और पार्टी के अन्दर उस नेता का कद बढ़ेगा।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow