रोडोपाली मंडल में आन-बान-शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

रोडोपाली मंडल में आन-बान-शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

छह शक्तिकेंद्रों के विभिन्न गांवों से गुजरी तिरंगा यात्रा, बासनपाली में हुआ भव्य समापन

तमनार:- आजादी के अमृत उत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी रोडोपाली मंडल द्वारा देशभक्ति के उत्साह और उमंग के बीच भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया।हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं राष्ट्रभक्तों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा हमारी शान है के गगनभेदी नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा यात्रा के उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यानंद राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अशोक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा, जिला पंचायत सदस्य बंशी चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी एवं जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी आकाश शर्मा, वरिष्ठ नेता अरुण राय एवं यादलाल नायक, भारत पण्डा, विद्याधर साव, लव कुश राठिया, ज्ञानेश्वर प्रधान, कार्यलय मंत्री ज्ञानेश बेहरा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक पटेल, उद्धव भगत सरपंच मिलूपारा, मोती लाल चौधरी, दिलीप नायक, बब्लू पटेल, शंकर पटेल, ओत राम सिदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

रोडोपाली मंडल के छह शक्तिकेंद्रों के विभिन्न गांवों से होकर निकली तिरंगा यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे यात्रा मार्ग में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने ऐसा वातावरण बनाया, मानो पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया हो।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 221 बाईक में तिरंगा झंण्डा लगा कर सहभागिता ली इस यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश दिया।युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और तिरंगे के सम्मान में पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा का भव्य समापन बासनपाली में आयोजित समारोह के साथ हुआ। समापन कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री जतिन साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रभारी अशोक अग्रवाल ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा, मंडल उपाध्यक्ष शोभाराम बेहरा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री, त्रिलोचन राठिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य विनायक शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश भाई सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान, एकता, अखंडता और करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है।देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम प्रभारी एवं जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार ने किया।वहीं मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा हमारी शान है के नारों से पूरा रोडोपाली मंडल गूंजता रहा।