भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता की मौजूदगी से सियासी हलचल, कहीं रायगढ़ विधायक का असर तो नहीं?

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता की मौजूदगी से सियासी हलचल, कहीं रायगढ़ विधायक का असर तो नहीं?

रायगढ़। भाजपा के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर निगम नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी ने रायगढ़ की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। भाजपा के कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े नेता के शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता की मौजूदगी को लेकर अब यह सवाल भी उठने लगा है कि कहीं इसके पीछे रायगढ़ विधायक का राजनीतिक प्रभाव तो नहीं? हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है।

इधर, भाजपा के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता की मौजूदगी के बाद एक और चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या कांग्रेस के कुछ पार्षद आने वाले दिनों में भाजपा का दामन थाम सकते हैं? हालांकि, फिलहाल किसी पार्षद के भाजपा में जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे में कांग्रेस नेता की भाजपा कार्यक्रम में मौजूदगी को फिलहाल केवल एक राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन जिस तरह से इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाएं तेज हुई हैं, उससे आने वाले दिनों में रायगढ़ की सियासत में कुछ नए समीकरण बनने की संभावनाओं को लेकर अटकलें जरूर लगाई जा रही हैं।

अब देखना होगा कि यह महज एक कार्यक्रम में शिरकत थी या फिर रायगढ़ की राजनीति में किसी बड़े बदलाव की शुरुआत? इन सवालों का जवाब आने वाले दिनों में ही सामने आएगा।