ग्राम देवता की पूजा अर्चना कर की गई सुख - समृद्धि की कामना...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सरा के झेंझरीपारा सहित आसपास के गांवों में दशहरे के दिन ग्राम देवालय में दसई पूजा का आयोजन ग्रामीणों द्वारा परंपरागत ढंग से किया गया।

 नवमीं के दूसरे दिन गांव के कल्याण के लिए ग्राम देवता की पूजार्चना की गई। ग्रामीणों ने आयोजन को लेकर बताया कि ग्राम देवता गांव या समुदाय के रक्षक होते हैं जो पूरे सीमा की रक्षा करते हैं। ग्राम देवता गांव का भगवान होता है।