Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा कर माता रानी से मांगा आशीर्वाद...
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद पंचायत ओड़गी के अंतर्गत ग्राम धरसेडी में शारदीय नवरात्र में दुर्गा पुजा का भव्य आयोजन कर पूरे भक्ति भाव से नवरात्रि पर्व मनाया गया जिससे आसपास का क्षेत्र पूरा भक्तिमय हो गया शारदीय नवरात्र में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम चरित मानस गायन वादन का आयोजन किया गया साथ मे रात्रि जगराता व छोटे छोटे बच्चों के द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व रामायण पाठ सहित कन्या पूजन हवन के साथ शारदीय नवरात्र उत्सव मनाया गया ।पूरे भक्तिमय माहौल में कल माता रानी व ज्वारा का विसर्जन हुआ पिछले 15 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा समिति के द्वारा माँ दुर्गा की स्थापना कर पूजा पाठ किया जाता है जिससे पूरे क्षेत्र में शारदीय नवरात्र भर श्रद्धालुओं के द्वारा माता रानी का पूजा अर्चना किया जाता है ।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि ये भब्य आयोजन समिति व पूरे ग्रामवासियों के सहयोग से पूरा होता है व दुर्गा पूजा आयोजन के लिए लोग उत्साहित रहते है जिससे हम सब मिल कर दुर्गा पुजा भक्ति भाव से मनाते है । पंचमी से होता है भंडारे का आयोजन :- प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पंचमी तिथि से भंडारे का आयोजन लोग पूरे आस्था के साथ करते है जिससे लोगो के मनोकामना पूरी होती है ।